एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर 7.5 लाख रुपए ठगने वाले बिहार से दबोचे
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर थाना पुलिस ने एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर साढ़े सात लाख रुपए की ठगी करने वाली गैंग के दो बदमाशों को सिवान बिहार में पीछा कर दबोच लिया। डीसीपी अभिजीत सिंह ने बताया कि मास्टर माइंड ठग जुनैद अहमद और मोहम्मद साहिल सिवान बिहार का रहने वाला है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से एपीके फाइल भेजकर उसे ओपन करने के साथ ही फोन का एक्सेस लेकर बैंक खातों से रुपए अन्य खातों में ट्रांसफर कर देते हैं।

No comments