Breaking News

पंजाब विधानसभा में आप -कांग्रेस में टकराव -मंत्री बोले-माइनिंग के लिए गरीब किसान की जमीन खरीदी

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के बाढ़ पर बुलाए गए विधानसभा के स्पेशल सेशन का आज दूसरा व अंतिम दिन है। जिसमें बाढ़ पर चर्चा हो रही है। इस दौरान वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि नेता विपक्ष ने धुस्सी बांध के भीतर जमीन खरीदी है। वह बताएं कि बांध के अंदर जमीनें खरीदने की जरूरत क्यों पड़ गई। इनको वहां माइनिंग करनी थी।
इसके जवाब में प्रताप बाजवा ने कहा कि जमीन सरकारी फीस देकर मालिक से ली है। बाजवा ने कहा कि हर डिस्टलरी से मंत्री चीमा सवा करोड़ रुपए लेते हैं। हर महीने 35 से 40 करोड़ रुपए ये अकेले डिस्टलरियों से इकट्ठा करते हैं।

No comments