Breaking News

खाटू श्याम धाम मंदिर में लगा मेला


श्रीगंगानगर के सिद्ध श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर सुदामा नगर में बुधवार को जलझूलनी एकादशी के दिन श्याम श्रद्धालुओं का मेला लगा। यह मेला गुुरुवार को द्वादशी के दिन तक जारी रहेगा।
मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि इस अवसर पर प्रात: काल से ही श्याम श्रद्धालुओं का प्रारंभ हो गया। सुबह मंदिर प्रांगण खुलते ही श्रद्धालुओं का मेला लग गया। अपने हाथों में रंग-बिरंगी ध्वजा लिए श्याम श्रद्धालु बाबा श्याम के समक्ष नतमस्तक होकर मन्नतें मांग रहे हैं। 

No comments