Breaking News

ग्रीन पार्क का सुधार करवाने की मांग

श्रीगंगानगर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मपाल झोरड़ ने  वार्ड नम्बर 22 के ग्रीन पार्क का सुधार करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को ताराचन्द में नगर परिषद के प्री कैम्प में सचिव राकेश कुमार एवं राजस्व अधिकारी मनीष कुमार पारीक को ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री मनोज कुमार भिडासरा, बीकानेर प्रभारी विक्रम स्वामी, महासचिव जाफर शरीफ, मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा व अशोक डागला मौजूद थे।

No comments