Breaking News

लाईव शो में राहुल गांधी ने मेरा फोन नंबर दिखाया, अब मुश्किल में हूं

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र और कर्नाटक में वोटर लिस्ट में धांधली के गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने एक डॉक्यूमेंट भी दिखाया, जिस पर 'म.क्र.Ó लिखा था और उसके आगे 10 अंकों का एक मोबाइल नंबर लिखा था। जैसे ही यह नंबर टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर आया, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा निवासी अंजनी मिश्रा के फोन पर लगातार कॉल्स आने लगे। अंजनी मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अचानक बहुत सारे अनजान कॉल्स आने लगे।

No comments