Breaking News

जोधपुर पहुंची दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस:रेलवे प्रशासन की तैयारियां तेज

जोधपुर से दिल्ली कैंट के बीच प्रस्तावित वंदेभारत ट्रेन जोधपुर पहुंच चुकी है। रेलवे प्रशासन ने इसके उद्घाटन की तैयारियां तेज कर दी है। जल्द ही इसके नियमित संचालन की तारीख घोषित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जोधपुर से दूसरी वंदेभारत चलाने की घोषणा की गई थी और उसी के तहत मंगलवार देर रात को 8 कोच की रैक जोधपुर पहुंची है। 
जोधपुर-साबरमती के बाद यह दूसरे वंदेभारत ट्रेन है, जो जोधपुर से जयपुर, अलवर के रास्ते दिल्ली तक संचालित होगी।

No comments