Breaking News

कोटा में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी बाइक सवारों पर

राजस्थान के कोटा जिले में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली बाइक सवारों पर पलट गई. हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई. बाइक सवार साहिल खान और रफीक की मौत हुई. 
थर्मल के पास फायरिंग रेंज के नजदीक हादसा हुआ. हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. नांता थाना पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है.

No comments