Breaking News

अजमेर के हॉस्पिटल में नॉनवेज पार्टी, अधीक्षक बोले-कार्रवाई होगी

अजमेर के जेएलएन अस्पताल में जन्मदिन मनाने की पाबंदी के बावजूद नियमों का उल्लंघन किया गया। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा काउंटर के हॉल में जन्मदिन का केक काटा गया, वहीं मनोरोग विभाग की ओपीडी में नॉनवेज पार्टी का आयोजन हुआ।
वीडियो अपलोड होने के कुछ समय बाद ही डिलीट कर दिए गए, लेकिन इससे पहले ही कुछ स्टाफ सदस्यों ने उन्हें डाउनलोड कर लिया।
जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे ने मामले में कहा कि अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की बर्थडे पार्टी करने पर पाबंदी है। डॉ. खरे ने कहा कि जो भी इस घटना में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

No comments