आरएएस की पत्नी से 7.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
अजमेर में आरएएस अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुर की पत्नी रुचि माथुर से डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने का आरोपी गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया है। साइबर पुलिस ने आरोपी हितेश भाई प्रवीण चंद्र दोढियावाला को गिरफ्तार किया। हितेश की फर्म के नाम से खुले करंट खाते से1 करोड़ रुपए का लेनदेन पाया गया। साइबर टीम एक आरोपी को केरल से पकड़कर लाई थी।

No comments