देश के लिए त्याग, तपस्या और सर्वस्व समर्पण का नाम हैं नरेंद्र मोदी : अमित शाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नेतृत्व, त्याग और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के लिए त्याग, तपस्या और सर्वस्व समर्पण का नाम नरेंद्र मोदी है। उन्होंने पीएम मोदी की पांच दशक से अधिक की राष्ट्रसेवा, वैश्विक नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया।
उन्होंने पीएम मोदी की जीवन यात्रा को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि संघ से संगठन और सरकार तक, मोदी जी की जीवन यात्रा बताती है कि जब निश्चय हिमालय के समान अडिग और दृष्टि समुद्र के समान विशाल हो, तो कितने व्यापक परिवर्तन संभव हैं।

No comments