एटीएम से पीएफ निकासी के लिए करना होगा लंबा इंतजार, बदल गई तारीख
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपनी नई अपग्रेडेड सर्विस ईपीएफओ 3.0 लाने की तैयारी कर रहा है। इस सर्विस का सबसे बड़ा आकर्षण एटीएम से सीधे पीएफ निकालने की सुविधा है। हालांकि, अब खबर आ रही है कि यह सुविधा दिवाली से पहले नहीं, बल्कि जनवरी 2026 से शुरू होगी।
इस साल केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने ईपीएफओ 3.0 की घोषणा की थी। इसका लक्ष्य पीएफ निकासी और अन्य सेवाओं को बैंकिंग जितना आसान बनाना है लेकिन इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की मंजूरी जरूरी है।

No comments