एल ब्लॉक में हनुमान चालीसा पाठ शुरू
श्रीगंगानगर में पितृ पक्ष के चौथे दिन हनुमान मंदिर, एल ब्लॉक में हनुमान चालीसा के 11 पाठ शुरू हुए। इस अवसर पर स्वामी जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य को सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए। भगवान परीक्षा लेते हंै पर वो ही कल्याण करते है। इस जीवन को सफल बनाने के लिए मनुष्य को सिमरन करते रहना चाहिए। किसी का भी दिल नहीं दुखाना चाहिए। भक्ति से मनुष्य को बल मिलता है। अच्छे कर्म की तरह ही मनुष्य का ध्यान रहता है।

No comments