Breaking News

जयपुर में शुरू हुआ बारिश का दौर, शहर के विभिन्न इलाकों में हो रही झमाझम बारिश

जयपुर में बारिश का दौर शुरू हो गया है. शहर के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. सिविल लाइंस, सी-स्कीम, टोंक रोड, बाइस गोदाम, सोडाला, रामबाग, सहकार मार्ग, अजमेर रोड सहित कई इलाकों में बारिश हो रही है. तेज बारिश से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है.
राजस्थान के 37 जिलों में 120 प्रतिशत तक ज्यादा बारिश हुई है. अब बारिश का आंकड़ा औसत से 63.12 प्रतिशत ज्यादा है. 

No comments