Breaking News

चड्डी गैंग की दहशत: एक साथ 23 दुकानों में किए चोरी

बाड़मेर के बालोतरा शहर के बीच पुरानी धानमंडी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे बाद चड्डी गैंग ने एक साथ 23 दुकानों पर हाथ साफ किया है। उन लोगों ने हाथों से दुकानों के शटर को ऊपर करके चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
बता दें कि चोरी करते समय चड्डी गैंग के लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। शनिवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिलने पर बालोतरा थानाधिकारी छैल सिंह और डीएसपी सुशील मान मंडी पहुंचे। 

No comments