Breaking News

रावण की आंख से बरसेंगे अंगारे, नाभि में चलेगा चक्र


श्रीगंगानगर में श्री सनातन धर्म महावीर दल द्वारा 74वां विजय दशमी महोत्सव गुरुवार 02 अक्टूबर सांय 3 बजे सुखाडिय़ा सर्किल स्थित रामलीला मैदान में हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा।
इस बार 70 फुट का रावण, 65 फुट का कुम्भकर्ण व 60 फुट का मेघनाथ का पुतला तैयार करवाया गया है। इनमें भरे गये पटाखे दहन के साथ ही मैदान में भंयकर गर्जना करेंगे। रावण की आंखो से अंगारे बरसेंगे व नाभि में आर्कषक चक्र चलेगा। दहन से पूर्व मेघनाथ का सर चारों दिशाओं में घुमता हुआ नजर आयेगा। जो विशेष आर्कषण का केन्द्र होगा। कुम्भकर्ण अट्टहास करेगा।
श्री सनातन धर्म महावीर दल द्वारा पिछले 73 वर्षों से श्रीगंगानगर में प्रति वर्ष विजय दशमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 

No comments