सड़क हादसे के बाद ट्रक में लगी भीषण आग
जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर दूदू के पास अल सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर के बाद ट्रक आग का गोला बन गया. इस हादसे में ट्रक चालक कैबिन में फंस गया और आग में जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई. पास में पेट्रोल पंप होने के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और स्थानीय लोगों ने पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चालक की जान जा चुकी थी. हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

No comments