Breaking News

मोदी बोले-देश में चिप से लेकर शिप तक बनाएंगे, किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं

देश के पीएम मोदी ने नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का गुरुवार को शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कारोबारियों से बात की। मोदी प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनके बेटे अर्जुन से भी मिले। पीएम 45 मिनट रहेंगे, फिर दिल्ली रवाना हो जाएंगे। अनुमान है कि इस बार ट्रेड शो में 5 हजार करोड़ का व्यापार होगा।
इधर, इंडिया एक्सपो मार्ट में एंट्री न मिलने पर कारोबारियों ने हंगामा कर दिया। उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस वाले हाथ जोड़ते हुए नजर आए। दरअसल, प्रशासन ने कारोबारियों को 8 बजे बुलाया था, लेकिन कारोबारी देरी से पहुंचे। पुलिस उन्हें लौटाने लगी, जिसके बाद कारोबारी भड़क गए।
हर वो प्रोडक्ट जो हम भारत में बना सकते हैं, वो यहीं बनाना है। आज मेरे सामने इतनी बड़ी संख्या में उद्यमी हैं। आप आत्मनिर्भर भारत के बड़े स्टेकहोल्डर हैं। आपसे हमारा निवेदन है कि अपना बिजनेस मॉडल ऐसा बनाइए जो आत्म निर्भर भारत को मजबूती देता हो। आप सभी जानते हैं कि आज सरकार मेक इन इंडिया पर कितना बल दे रही है। हम चिप से शिप तक भारत में बनाना चाहते हैं।

No comments