Breaking News

राजस्थान के आबकारी विभाग में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा, 195 करोड़ रुपये की कमाई गायब

राजस्थान से एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। राज्य के आबकारी विभाग में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, शराब से 195 करोड़ की कमाई गुम हो गई है। महालेखा परीक्षक  ने इस बात का खुलासा किया है और वसूली की सिफारिश की है। 
महालेखा परीक्षक ने सरकार से शराब की 195 करोड़ रुपये की कमाई गुम होने के मामले में सख्त कदम उठाने की सिफारिश की है। महालेखा परीक्षक ने कहा है कि विभाग को शुल्क और दंड वसूली में नीति, अधिनियम और नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

No comments