Breaking News

नवरात्रि में आस्था का सैलाब, पैदल चलकर करणी माता के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु

बीकानेर में देशनोक स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है. मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है. पहले दिन ही भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं. मंदिर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष ने बताया कि नवरात्रि के दौरान कई सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

No comments