Breaking News

स्कूल में घास कटाने और सफाई कराने से नाराज छात्र बैठे धरने पर

जयपुर में स्कूल में बच्चों से घास कटाना और सफाई कराना एक महिला प्रिंसीपल को भारी पड़ गया। बच्चों ने आज सुबह स्कूल के बाहर धरना दे दिया। इसके बाद मौके पर परिजन व अन्य लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की ओर से आरोपी प्रिंसीपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
मामला शहीद मेजर योगेश अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुरलीपुरा बीड़ का है। जहां आज सुबह बच्चों ने स्कूल के बाहर धरना दे दिया। आरोप है कि प्रिंसीपल अर्चना दूधवाल बच्चों से पढ़ाई कराने की जगह स्कूल में सफाई और घास कटाई जैसे काम करवाती है।

No comments