राजस्थान से विदा हुआ दक्षिण पश्चिमी मानसून, इस बार 4 दिन पहले विदाई
राजस्थान से मानसून की विदाई की मौसम विभाग ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून की राजस्थान से शुक्रवार को वापसी हो गई है, विभाग के अनुसार औसत से 4 दिन पहले प्रदेश के शेष सभी भागों से भी दक्षिण पश्चिमी मानसून विदा हो गया है। यानि मानसून 2025 आया भी पहले और विदा भी पहले हो गया।
मानसून की विदाई के बाद अब मौसम विभाग ने एक वेल मार्क लो प्रेशर के जल्दी ही दक्षिण उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर और तीव्र होकर अवदाब यानि डिप्रेसन बनने की प्रबल संभावना जताई है।
मानसून की विदाई के बाद अब मौसम विभाग ने एक वेल मार्क लो प्रेशर के जल्दी ही दक्षिण उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर और तीव्र होकर अवदाब यानि डिप्रेसन बनने की प्रबल संभावना जताई है।

No comments