Breaking News

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा आज से शुरू

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 53,749 पदों के लिए निकली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक, हर दिन दो पारियों में होगी, इस परीक्षा में 24 लाख 75 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
इसे कुल 6 पारियों में आयोजित किया जाएगा, परीक्षा का पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, पूरे प्रदेश में परीक्षा के लिए कुल 38 जिलों में 1300 केंद्र बनाए गए हैं। अकेले जयपुर में 200 केंद्रों पर 4 लाख 50 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

No comments