शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की स्कूल में छापामारी, 4 टीचर्स के हाथों में मिले मोबाइल, कर लिए जब्त
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज गुरूवार सुबह-सुबह अचानक निरीक्षण करने के लिए कोटा की एक सरकारी स्कूल में पहुंच गए. उन्होंने वहां टीचर्स के हाथ में स्मार्ट फोन देखे तो उनका पारा चढ़ गया. उन्होंने तत्काल चार टीचर्स के मोबाइल जब्त कर लिए. इससे स्कूल में हड़कंप मच गया. दिलावर पहले भी कई बार कह चुके हैं कि टीचर्स कक्षा में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उसके बावजूद टीचर्स बाज नहीं आ रहे। शिक्षा मंत्री की ओर से आज लिए गए इस एक्शन के बाद केवल कोटा के स्कूल में ही नहीं बल्कि पूरे शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है.

No comments