बीकानेर से दिल्ली और जयपुर के लिए लंबे समय बाद शुरू हुई फ्लाइट
बीकानेर शहर के नाल एयरपोर्ट से दिल्ली और जयपुर के लिए हवाई मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी ख़बर है. पिछले लम्बे समय से ठप पड़ी एलाइन्स एयर की बीकानेर-जयपुर-दिल्ली फ्लाइट सेवा एक बार फिर से शुरू होने जा रही है. एलाइन्स एयर ने इस सेवा की आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि अब यह रूट नए शेड्यूल और टाइम टेबल के अनुसार संचालित किया जाएगा. आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक हवाई यात्रा का अनुभव मिल सकेगा.

No comments