Breaking News

साइबर ठगों के लिए सड़क किनारे ही खोल दिए खाते, आईडीएफसी बैंक का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार


राजस्थान के साइबर ठगी करने वाले गिरोह में बैंक के कर्मचारी अधिकारी भी शामिल हैं. राजधानी जयपुर की चौमूं थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह में शामिल आईडीएफसी बैंक के पूर्व मैनेजर शिवा खाण्डल को गिरफ्तार किया है.
पूछताछ में पूर्व बैंक मैनेजर शिव खांडल ने संदीप शर्मा, रवि कुमार और कृष्ण कुमार के बारे बताया है. उक्त लोगों के साथ मिलकर खाते खोले है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बैंक खाता सड़क के किनारे खड़े होकर, कार में बैठकर ही खोल दिए गए.

No comments