आधार कार्ड उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: 1.4 करोड़ लोगों के आधार हो गए बंद
देश में आधार कार्ड की विश्वसनीयता और सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बड़ी कार्रवाई हुई है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अब तक 1.4 करोड़ से अधिक मृतकों के आधार नंबर को निष्क्रिय कर दिया है। यह कदम पिछले साल शुरू हुई क्लीन-अप ड्राइव का हिस्सा है, जिसका मकसद सरकारी लाभों का सही हकदारों तक पहुंचना सुनिश्चित करना और मृतकों के नाम पर हो रहे गलत दावों को रोकना है।

No comments