Breaking News

स्कूल के बाहर बड़ा हादसा! बस ने रौंदी दो बच्चियां

राजस्थान के करौली जिले के नादौती क्षेत्र में गुढ़ाचंद्रजी कस्बे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. एक निजी स्कूल के मुख्य द्वार पर स्कूल बस ने दो बालिकाओं को कुचल दिया, जिसमें एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल बालिका को तत्काल दौसा रेफर किया गया है. घटना गुढ़ाचंद्रजी कस्बे में स्थित एक निजी स्कूल के मुख्य द्वार पर हुई.
जानकारी के अनुसार, स्कूल बस ने अचानक अनियंत्रित होकर दो बालिकाओं को अपनी चपेट में ले लिया.

No comments