घग्घर के नाली बेड में पानी की मात्रा घटकर हुई 4000 क्यूसेक
श्रीगंगानगर में घग्घर नदी के नाली बेड में गुरुवार को पानी की मात्रा घटकर 4000 क्यूसेक हो गई। इससे किसानों को कुछ राहत मिली है। बुधवार को पानी की आवक 4500 क्यूसेक हो रही थी। वहीं 5 जीबी स्थित चेतक पुल पर गेज 5 से घटकर 4.7 पर आ गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को चेतक पुल पर नदी का गेज 5 फीट रहने के बाद केंद्रीय राज्य फार्म सरदारगढ़ के डिग्गी कैंप की श्रमिक बस्ती में पानी जाने की आशंका के कारण फार्म प्रशासन ने बंधों को मजबूत करने का कार्य शुरू कर दिया था। इसके अलावा अति संवेदनशील गांवों में भी अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन तट बंधों की मॉनिटरिंग की जा रही है। नाली बैड में गत दो दिनों से पानी कम हो रहा है। शुरुआत में जब पानी 6000 क्यूसेक चल रहा था। उसके बाद पानी को कम करते हुए 1200 क्यूसेक घटाया गया। वहीं, अगले दिन पानी की मात्रा को 300 क्यूसेक और घटा दिया गया।

No comments