Breaking News

एयरपोर्ट पर सांसद की गाड़ी ने दिया धोखा, कार्यकर्ताओं को लगाना पड़ा धक्का

राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब भाजपा सांसद पीपी चौधरी को लेने आई गाड़ी ने मौके पर ही धोखा दे दिया. सांसद के स्वागत के लिए बड़े उत्साह के साथ भेजी गई गाड़ी एयरपोर्ट परिसर में पहुंचते ही स्टार्ट होने से इनकार कर गई. 
स्थिति को संभालने के लिए मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को बुलाया गया. देखते ही देखते एयरपोर्ट पर गाड़ी को धक्का मारने का सिलसिला शुरू हो गया. गाड़ी की खराबी के कारण सांसद को ज्यादा इंतजार न करवाने के लिए तुरंत दूसरी गाड़ी मंगवाई गई.

No comments