साधुवाली में दो गुटों में झगड़ा, बहन-भाई सहित तीन जने घायल
श्रीगंगानगर में जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र के साधुवाली में दो गुटों में भिड़न्त हो गई। एक पक्ष के भाई-बहन सहित तीन जने घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मुकदमे दर्ज किये हैं।
पुलिस के अनुसार गांव साधुवाली निवासी 36 वर्षीय मंगलराम ने रिपोर्ट दी कि मैं मेरी बहन को अपने घर से उसके घर छोडऩे जा रहा था। जब मैं अपनी बहन लाली के साथ पानी नाथ के डेरे के निकट पहुंचा, तो पीछे से सोनू ट्रेक्टर लेकर आया। रिक्शा रोकने को लेकर सोनू व विष्णु बिश्रोई के साथ बोलचाल हो गई। इसके बाद हम भाई-बहन आगे चले गये। मलकीत की चक्की के पास पहुंचे, तो दुबारा बोलचाल हो गई। यह लोग हमारे साथ गाली गलौच करने लगे। मलकीत, गेजयो, सोनू, विष्णु बिश्रोई व तीन चार अन्य आ गये। मेरे व मेरी बहन के साथ हॉकी व रॉड से मारपीट की।

No comments