अब बच्चे बजाएंगे हारमोनियम, ढोलक और गिटार
झुंझुनूं जिले के 21 पीएमश्री स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ-साथ संगीत शिक्षा को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जा रहा है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय, लोक और आधुनिक संगीत की विधाओं से परिचित कराया जाएगा। अब बच्चे हारमोनियम, ढोलक, गिटार, तबला, सितार, की-बोर्ड और वायलीन जैसे वाद्ययंत्र बजाना भी सीखेंगे, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होगा राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने इस नई पहल के लिए कार्ययोजना तैयार कर बजट जारी कर दिया है

No comments