Breaking News

बीएलाओ को घर बंद मिला तो नोटिस चिपकाएंगे:3 बार भी कोई नहीं मिला तो नाम कटेगा

झुंझुनूं जिले में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए एक विशेष और गहन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिले के 1500 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर तैनात सभी बूथ लेवल अधिकारी को हर दिन कम से कम 20 घरों में जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने का लक्ष्य दिया गया है। 
इस अभियान के दौरान, अगर किसी घर पर ताला लगा मिलता है या परिवार घर पर मौजूद नहीं होता, तो बीएलओ उस मकान पर एक नोटिस चिपकाएंगे। इस नोटिस में अगली विजिट की तारीख और बीएलओ का मोबाइल नंबर होगा, ताकि मतदाता तैयार रहें। 

No comments