आमेर महल में फिर शुरू हुई हाथी सवारी, किराया बढ़कर हुआ 2500
राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्व-प्रसिद्ध आमेर महल में हाथी सवारी का संचालन आज से फिर शुरू हो गया है. भारी बारिश के कारण सुरक्षा कारणों से इसे बंद कर दिया गया था, जिससे हाथी मालिकों और पर्यटकों दोनों को परेशानी हो रही थी. हाथी सवारी के फिर से शुरू होने से न केवल देशी-विदेशी पर्यटक अब इस ऐतिहासिक अनुभव का आनंद ले सकेंगे, बल्कि हाथी मालिकों को भी बड़ी राहत मिली है.
इसके साथ ही, हाथी सवारी की नई दरें भी लागू हो गई हैं. पहले प्रति सवारी 1500 लिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर 2500 कर दिया गया है.
इसके साथ ही, हाथी सवारी की नई दरें भी लागू हो गई हैं. पहले प्रति सवारी 1500 लिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर 2500 कर दिया गया है.

No comments