Breaking News

9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव, भाजपा ने राजस्थान के अपने सभी सांसदों को अचानक बुलाया दिल्ली

उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को होने वाले चुनाव की सरगर्मी तेज हो गईं हैं। भाजपा ने विशेष सतर्कता बरतते हुए रविवार की बजाय आज शनिवार को ही सभी सांसदों को दिल्ली बुला लिया है। एनडीए के सांसदों को आगामी तीन दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से रात्रिभोज दिए जाने की सूचना है। राजस्थान से भाजपा के कुल 19 सांसद हैं। इनमें से 14 लोकसभा और 5 राज्यसभा से सांसद है।

No comments