लहंगा-चोली के लिए बिल्डिंग की छत पर चढ़ी लड़की, पुलिस ने मंगवाई ड्रेस
राजस्थान के बारां शहर के मेलखेड़ी रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के आवासीय ब्लॉक में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल की छत पर एक 17 वर्षीय किशोरी चढ़ गई और नीचे कूदने की धमकी देने लगी।
वह बार-बार अपने परिजनों से लहंगा, दुपट्टा-चोली की मांग कर रही थी और कह रही थी कि मांग पूरी नहीं हुई तो वह कूद जाएगी। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए एक कांस्टेबल के जरिए लहंगा-चुन्नी मंगवाकर किशोरी को दिए और धैर्यपूर्वक समझाइश की।

No comments