पांच लाख रुपए की साइबर ठगी
श्रीगंगानगर के महावीर इंटरनेशनल कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ पांच लाख रुपए की साइबर ठगी हो गई। पीडि़त ने साइबर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। साइबर पुलिस के अनुसार पीडि़त समुन्द्र सिंह पुत्र ज्ञानी सिंह निवासी महावीर इन्टरनेशनल कालोनी ने एसपी को परिवाद पेश करके मुकदमा दर्ज करवाया है।
पीडि़त ने मुकदमे में बताया कि मेरा एचडीएफसी बैंक शाखा गोशाला रोड़ में खाता है। बैंक खाता की लिमिट 1 लाख रूपये प्रतिदिन की है। विगत 31 जुलाई को मेरे बैंक खाता से पांच लाख रुपए निकालने का मैसेज आया। मेरे पास कोई ओ.टी.पी. भी नहीं आया। बैंक से सम्पर्क करने पर पता चला कि बैंक खाता में से ऑनलाईन फ्रॉड करके 5 लाख रूपये की राशि निकाली गई है, जबकि मेरे बैंक खाता की लिमिट 1 लाख रूपये प्रतिदिन की है और ना ही प्रार्थी के मोबाईल पर ओ.टी.पी. के बिना कोई ट्रांसजेक्शन होती है।

No comments