सादुलशहर में स्मार्ट मीटर का विरोध
सादुलशहर में स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने, बिजली का निजीकरण करने तथा क्षेत्र में बढ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध एवं नशे की तस्करी पर रोक लगाने की मांग को लेकर बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति ने आज उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के समक्ष प्र्रदर्शन किया।
इस दौरान माकपा की ओर से उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में विद्युत मीटर बिना खराब हुए बदलकर स्मार्ट मीटर लाने पर रोक लगाने, नशे की तस्करी एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

No comments