राजस्थान रोडवेज की नई उड़ान...वोल्वो से दिल्ली तक अब मिलेगा लग्जरी अनुभव
राजस्थान में लोगों को बेहतरीन परिवहन सुविधाएं देने के लिए राजस्थान रोड़वेज द्वारा लगातार नई-नई बसों का संचालन किया जा रहा हैं. ऐसे आज से जयपुर-दिल्ली, कैचीधाम और जोधपुर-उदयपुर रूट 12 नई सुपर-लग्जरी वोल्वो बसे शुरू होने जा रही हैं. आपको बता दें राजस्थान रोड़वेज के बेड़े में वातानुकूलित वाहन बसों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जा रही हैं. आज से राजस्थान रोडवेज के बेड़े में शामिल हुए सुपर-लग्जरी वोल्वो की 9 बसे जयपुर-दिल्ली रूट पर पहले से संचालित स्केनिया बसों की जगह चलेंगी, 2 बसें जयपुर से कैचीधाम के लिए और 1 बस जयपुर-जोधपुर-उदयपुर रूट पर संचालित होगी.

No comments