Breaking News

फतेहाबाद के ट्रस्ट की श्याम ध्वजा ने बनाया इंटरनेशनल रिकॉर्ड - खाटू श्याम में चढ़ाई 1551 फीट लंबी ध्वजा

फतेहाबाद की संस्था शीश का दानी ट्रस्ट का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉड्र्स में दर्ज हुआ है। ट्रस्ट ने दिव्य चित्रों के साथ सिला और मुद्रित सबसे लंबा कपड़ा  कैटेगरी में वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉड्र्स के फाउंडर एवं सीईओ की ओर से ट्रस्ट के पास सर्टिफिकेट और मेडल पहुंचे हैं।
प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के नेतृत्व में फतेहाबाद की संस्था शीश का दानी ट्रस्ट ने 1551 फुट लंबी श्याम ध्वजा राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में चढ़ाई थी।

No comments