Breaking News

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने अटल पथ निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नागौर जिले के थांवला बस स्टैंड से बैरून्दा सड़क, पादू कला सड़क एवं बाड़ीघाटी सड़क तक निर्माणाधीन अटल पथ का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने निर्माण सामग्री और सीसी रोड की गुणवत्ता की पड़ताल करवाई तो परिणाम संतोषजनक और उत्तम स्तर के पाए गए.
इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को मौके पर ही बधाई दी और कहा कि इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के दिशा निर्देश दिए. 

No comments