Breaking News

भारी वाहनों को शहर में एंट्री नहीं

सात रास्तों पर सुबह साढ़े सात बजे से रात ग्यारह बजे तक रास्ता बंद
बीकानेर शहर में अब बड़े और भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। सुबह साढ़े सात बजे से रात ग्यारह बजे तक कोई भी भारी वाहन बीकानेर शहर के भीतर से होकर नहीं जा सकेगा। इसके लिए सात प्वाइंट तय किए गए हैं, जहां से भारी वाहनों के प्रवेश पर यातायात पुलिस चालान काट सकेगी। हालांकि कुछ वाहनों को इस व्यवस्था से छूट भी दी गई है।
यातायात प्रभारी नरेश निर्वाण ने बताया कि सभी नो एंट्री प्वाइंट पर व्यवस्थाओं को और चाक चौबंद किया गया है। यहां लोहे के नए बोर्ड लगाए गए हैं ताकि भारी वाहनों को रास्ता नहीं मिल सके। 

No comments