Breaking News

प्रतापगढ़ में भारी बारिश से स्कूल बना वाटर पार्क, बच्चों की पढ़ाई पर असर

प्रतापगढ जिले की ग्राम पंचायत बजरंगगढ़ के गांव अरनिया में बारिश ने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है. हालात ये हैं कि गांव का सरकारी विद्यालय इन दिनों वाटर पार्क में तब्दील हो गया है. पूरे विद्यालय परिसर में पानी ही पानी भरा रहा. बच्चों को बैठने तक में परेशानी हुई और आखिरकार स्कूल प्रशासन को छुट्टी करनी पड़ी. 
ग्रामीण विक्रम सिंह ने बताया कि बरसात का पानी गांव के रास्तों से निकलकर सीधे विद्यालय में भर जाता है. नतीजतन बच्चों की पढ़ाई पर तो असर पड़ ही रहा है.

No comments