Breaking News

मां ने डांटा तो 150 कि.मी साइकिल चलाकर प्रेमानंद से मिलने निकला बेटा

मां ने पढ़ाई के लिए डांटा तो लखनऊ में सातवीं कक्षा का एक छात्र स्वजन को बिना बताए साइकिल चलाकर वृंदावन पहुंच गया। चिंतित स्वजन ने इसकी सूचना लखनऊ पुलिस को दी।
पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए छानबीन कर किशोर को वृंदावन के एक आश्रम से बरामद कर लिया। उसने करीब डेढ़ सौ किमी आगरा और यमुना एक्सप्रेस-वे पर साइकिल चलाई। हालांकि वह संत प्रेमानंद के आश्रम तक पहुंच नहीं पाया था।

No comments