चेतावनी स्तर के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर; 24 घंटे हो रही निगरानी
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही वर्षा का असर दिल्ली में यमुना के जलस्तर पर दिख रहा है। पिछले दिनों की तुलना में हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथनी कुंड बैराज से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे दिल्ली में यमुना का जल स्तर बढ़ रहा है।
आज गुरुवार को दिल्ली में लोहा पुल के पास यमुना का पानी चेतावनी स्तर 204.5 मीटर के पार पहुंच गया। दिल्ली यमुना और जलभराव की निगरानी के लिए 24 घंटे काम करने वाला मुख्य नियंत्रण केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही 15 और निगरानी केंद्र हैं।

No comments