Breaking News

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 18 जिलों में एक साथ बारिश का अलर्ट

राजस्थान के अंदर बारिश का दौर लगतार जारी है, पिछले 2-3 दिनों से बारिश में हल्की कमी देखने को मिली थी। लेकिन एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने एक साथ 18 जिलों में बारिश की तात्कालिक चेतावनी जारी की है। विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में 3 घंटे के अंदर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है। कुछ जगहों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है।

No comments