Breaking News

मनोकामना सिद्धि गणेश मंदिर में अखंड कीर्तन और मेहंदी प्रतियोगिता


श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ रोड स्थित श्री मनोकामना सिद्धि गणेश मंदिर में चार दिवसीय गणेश जन्मोत्सव पर गणेश मंत्र अखंड कीर्तन निरंतर जारी है। मंदिर समिति अध्यक्ष श्याम जैन ने बताया कि 26 अगस्त को दोपहर 3 बजे मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। 
शाम 5 बजे सैकड़ों महिलाएं गणेश जी को मेहंदी अर्पित करेंगी।  प्रतियोगिता का आयोजन समिति की महिला विंग के नेतृत्व में किया जाएगा। 

No comments