Breaking News

जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी महंगे

जयपुर के सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी, दोनों ही कीमती धातुओं के भावों में उछाल आई है.बीते कुछ दिनों से कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बाद यह बदलाव आया है.
आज शुद्ध सोने की कीमत में 500 का बड़ा उछाल आया है, जिससे इसके भाव 1,03,500 प्रति दस ग्राम हो गए हैं. यह बढ़ोतरी दो दिनों की स्थिरता के बाद दर्ज की गई है. 
चांदी के भाव भी लगातार आसमान छू रहे हैं. आज इसमें फिर से 100 की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसका दाम 1,20,000 प्रति किलोग्राम हो गया है. 

No comments