कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा रैली
श्रीगंगानगर में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन राजस्थान ने बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा रैली निकालकर कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कर्मचारी हाथों में तिरंगे झंडे व 'दमनात्मक कार्यवाही बन्द करोÓ की तख्ती लिए हुए थे। इसके बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन राजस्थान के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार एवं जिला महामंत्री चेतराम बेनीवाल ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा मंत्रालयिक कर्मचारियों एवं उनके नेतृत्वों पर जांचों एवं दमनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
No comments