Breaking News

टोडारायसिंह में 1 घंटे में लगाए जाएंगे 60 हजार पौधे: 29 को आएंगे सीएम

टोंक जिले के टोडारायसिंह कस्बे में 'एक पेड़ मां के नामÓ हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत एक घंटे में 60 हजार पौधे लगाए जाएंगे। 29 अगस्त को यह कार्यक्रम होगा।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। इसमें कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सबको अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी है। जलदाय मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए।

No comments