Breaking News

दिल्ली पुलिस ने नकली सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की उत्तर-पश्चिम जिला इकाई ने एक ठग को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वह खुद को सब-इंस्पेक्टर बताकर लोगों को धोखा दे रहा था। आरोपित के पास से नकली पुलिस आईडी कार्ड, वर्दी, खिलौने वाली पिस्तौल और अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपित पिछले दो वर्षों से इस तरह की धोखाधड़ी कर ठगी कर रहा था।

No comments